Categories: हिमाचल

हमीरपुर: PAT राज्य कार्यकारिणी भंग, प्रदेश अध्यक्ष को भी पद से हटाया गया

<p>प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ (PAT) की राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा को भी तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। हमीरपुर के भोटा में आयोजित प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ के 12 जिलों के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। बता दें कि प्राथमिक सहायक अध्यापक (पैट) के 12 जिलाध्यक्षों ने हमीरपुर के भोटा में बैठक आयोजित करके संघ के प्रदेश अध्यक्ष रजत शर्मा को तुरंत प्रभाव से पद से निष्कासित कर संपूर्ण राज्य कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया है।</p>

<p>बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्षों सहित उपस्थित सभी राज्य व जिला प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे केस की बढ़िया तरीके से पैरवी के लिए दो कमेटियों का गठन किया है। इसमें एक कमेटी विधिक मामलों की पैरवी करेगी, जिसके अध्यक्ष प्रीत पाल चौहान होंगे, जबकि सुरिंद्र ठाकुर, गुरदीप सिंह, उत्तम सिंह, जगपाल सिंह, अनिल व सुनील सदस्य होंगे। दूसरी कमेटी वित्त मामलों को देखेगी, जिसमें सभी जिलाध्यक्षों को शामिल करके अमरजीत की अध्यक्षता में वित्तीय कार्यों को पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।</p>

<p>बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश के समस्त खंडों के खंड अध्यक्षों से सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके निर्णय लिया कि सुप्रीम कोर्ट की अगली लड़ाई पीटीएफ के सहयोग से लड़ने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया कि सरकार अस्थाई अध्यापकों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आ रही है। इसके साथ ही कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अन्य जिलों के अध्यक्षों को भी सम्मिलित किया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

3 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

4 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

5 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

5 hours ago