Categories: हिमाचल

कोरोना वायरस के कारण कुलदीप सिंह राठौर ने स्थगित किया तीन जिलों का प्रस्तावित दौरा

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश में फैलते कोरोना वायरस के खतरें के दृष्टिगत सरकार की एडवाजरी के बाद प्रदेश के 15 से 19 मार्च तक तीन जिलों सोलन,सिरमौर औऱ बिलासपुर का अपना प्रस्तावित दौरा टाल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी महासचिव रजनीश किमटा ने बताया है कि फिलहाल इस दौरे को अभी टाल दिया गया है।

देश में कोरोना वारयस के संभावित खतरें के दूर होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे की नई तिथियां घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस माह होने वाले अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भी देश में अपने सभी कार्यक्रम कोरोना वायरस के संभावित ख़तरे को देखते हुए फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसी के चलते उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को भी अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित करने को कहा है।

किमटा ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में इसके संभावित खतरें को देखते हुए पूरी तरह से एतियात बरती जाए। उन्होंने कहा है कि शिमला और इसके पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों को मास्क फ्री में उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

प्रदेश इस समय ठंड की चपेट में है। ऐसे में इस वायरस् के फैलने का ज्यादा खतरा है। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में सभी स्कूलों कॉलेजो को तुरंत बंद करने के निर्देश जारी किए जाने चाहिए। छोटे बच्चों में इसका खतरा ज्यादा है। दिल्ली की तरह प्रदेश में सभी पिक्चर हॉल और ऐसी सभी गतिविधियों पर तुरन्त रोक लगा दी जानी चाहिए। जहां ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा हो रहें हो वह तब तक बंद कर दिए जाने चाहिए। जब तक कि इसका खतरा दूर नहीं हो जाता।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

18 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

19 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

19 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

19 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

19 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

19 hours ago