Follow Us:

कुल्लू: बैंक कर्मचारियों ने की 3 दिवसीय हड़ताल, लोग हुए परेशान

गौरव, कुल्लू |

पूरे देश में ऑल इंडिया बैंक कर्मियों की 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय हड़ताल में कुल्लू जिला मुख्यालय में सभी बैंको के कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबारी की। इस दौरान कर्मचारियों ने केद्र सरकार से अपनी मांगो को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जिसमें सैंकड़ों कर्मचारियों ने बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर केद्र की मोदी सरकार को घेरा। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर इस हड़ताल के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अपैल माह में अनिशिचित कालीन हड्ताल की जाएगी। जिसके लिए ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार को जल्द मांगे पूरी करने का आग्रह किया है।

बैंक कर्मी जय सिंह हंस ने बताया कि नबंम्वर 2017 से लेकर बैंक कर्मियों की सैलरी रिवाइज नहीं हुई है। जिससे ऑल इंडिया बैंक कर्मियों की राष्ट्रीय स्तरीय 2 दिन की हड़ताल है। बैंक कर्मियों की मांग है कि 5 डे बैंकिंग, सैलरी रिवाइज, प्रमोशन और स्टाफ की कमी को परा किया जाए। इसके बाद मार्च में भी 3 दिन की स्ट्राइक है जिससे सरकार बैंक कर्मियों की मांगों को नहीं मानेगी तो अपैल माह अनिशिचित कालीन हड़ताल पर जाएगे। कुल्लू में चल रही हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों को बैंक से संबंधित काम न होने से मायूस होकर लौटना पड़ा है।