Categories: हिमाचल

कुल्लू: बैंक कर्मचारियों ने की 3 दिवसीय हड़ताल, लोग हुए परेशान

<p>पूरे देश में ऑल इंडिया बैंक कर्मियों की 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय हड़ताल में कुल्लू जिला मुख्यालय में सभी बैंको के कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबारी की। इस दौरान कर्मचारियों ने केद्र सरकार से अपनी मांगो को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जिसमें सैंकड़ों कर्मचारियों ने बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर केद्र की मोदी सरकार को घेरा। बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि अगर इस हड़ताल के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो अपैल माह में अनिशिचित कालीन हड्ताल की जाएगी। जिसके लिए ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी संघ ने केंद्र सरकार को जल्द मांगे पूरी करने का आग्रह किया है।</p>

<p>बैंक कर्मी जय सिंह हंस ने बताया कि नबंम्वर 2017 से लेकर बैंक कर्मियों की सैलरी रिवाइज नहीं हुई है। जिससे ऑल इंडिया बैंक कर्मियों की राष्ट्रीय स्तरीय 2 दिन की हड़ताल है। बैंक कर्मियों की मांग है कि 5 डे बैंकिंग, सैलरी रिवाइज, प्रमोशन और स्टाफ की कमी को परा किया जाए। इसके बाद मार्च में भी 3 दिन की स्ट्राइक है जिससे सरकार बैंक कर्मियों की मांगों को नहीं मानेगी तो अपैल माह अनिशिचित कालीन हड़ताल पर जाएगे। कुल्लू में चल रही हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों को बैंक से संबंधित काम न होने से मायूस होकर लौटना पड़ा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

3 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

3 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

3 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

3 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

3 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

7 hours ago