Follow Us:

कुल्लू: साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर 14 जुलाई तक रोक हटी

गौरव |

कुल्लू में प्रशासन के द्वारा साहसिक गतिविधियों पर लगी अस्थाई रोक को हटा दिया  गया है। जिसमें  प्रशासन ने साहसिक गतिविधियां  राफ्टिंग व पैरा ग्लाइडिंग पर अस्थाई रोक 14 जुलाई तक रोक हटा दी गई हैं। साहसिक गतिविधियों पर रोक हटने से राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग आप्रेटरों ने राहत की सास ली है।

जिससे पर्यटक घाटी में राफ्टिंग व पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का आनंद ले रहे है।और व्यास नदी में बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग का मजा ले रहे है।

जिला पर्यटन अधिकारी भाग चंद नेगी ने बतायाकि प्रशासन ने मौसम खराब होने पर कुछ समय के लिए अस्थाई तौर पर साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई थी और आज मौसम खुलने पर साहसिक गतिविधियों पर लगाई अस्थाई रोक को 14 जुलाई तक हटा दिया है।