<p>कुल्लू उपमंडल में भूंतर से शियाह बिहाली तक 9 स्थानों को खनन के लिए नीलाम किया गया। वीरवार को एडीएम अक्षय सूद की अध्यक्षता में यह नीलामी हुई। इस नीलामी प्रक्रिया में 69 बोलीदाताओं ने भाग लिया। विभाग को इससे 1 करोड़ 56 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।</p>
<p>इस बारे में जानकारी देते हुए अक्षय सूद ने बताया कि भूंतर से शियाह बिहाली तक 9 स्थानों को चिह्नित किया गया था। इन स्थानों से रेत, बजरी और पत्थर निकालने के लिए जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा उस यह स्थान15 वर्षों के लिए लीज पर दिया जाएगा। सभी सफल बोली दाताओं को आगामी 2 वर्षों तक विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने का समय दिया जाएगा। इन स्थानों से खनन-दोहन से पहले वन सरंक्षण अधिनियम 1980 के अंतर्गत मंजूरी आवश्यक है।</p>
<p>जिला खनन अधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि कुल्लू जिला में अभी तक 2 खुली बोलियों के माध्यम से उद्योग विभाग ने मनाली से शियाह बिहाली और बजौरा तक 19 चिन्हित स्थानों को सफकतापूर्वक नीलाम कर दिया गया। अभी तक खनन और उद्योग विभाग को दोनों निविदाओं से कुल 3 करोड़ 72 लाख की राजस्व प्राप्ति हो चुकी है। सुरेश ठाकुर ने बताया कि वीरवार को संपन्न हुई नीलामी प्रक्रिया में 69 बोलीदाताओं ने भाग लिया।</p>
<p> </p>
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…
ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…