Categories: हिमाचल

कुल्लू: मांगों को लेकर धरने पर उतरे BSNL के अधिकारी-कर्मचारी

<p>भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ऑल इंडिया एवं एसोसिएशन ने तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। कुल्लू स्थित कार्यालय में भी कर्मचारी, अधिकारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह हड़ताल अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रिवीजन का निराकरण, बीएसएनएल को 4जी, स्पेक्ट्रम का आबंटन, बीएसएनएल की भूमि प्रबंधन नीति का अनुमोदन, बीएसएनएल मोबाइल टावर्स का आउटसोर्सिंग का प्रस्ताव रद्द करने तथा लंबित पड़ी मांगों को पूर्ण करने के शुरू की गई। इससके चलते कर्मचारी और अधिकारियों ने सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की और धरना दिया।</p>

<p>इस दौरान एआई बीएसएनएल ईएयू के प्रधान चमन लाल, सचिव तारा चंद, बीएसएनएल एलईए के प्रधान इंद्र सिंह, सचिव प्रेम चंद प्रेमी, एसएनईए के प्रधान राज कुमार, सचिव अनिल महंत, एआईजीईटीओए के प्रधान अनिल चौधरी तथा सचिव अशोक कुमार सहित कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कार्यालय का कामकाज पूर्ण रूप से ठप्प रहा। उन्होंने इस दौरान चेतावनी दी है कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो यह हड़ताल तीन दिनों तक जारी रहेगी और आगे भी सरकार के खिलाफ धरना दिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago