Categories: हिमाचल

कुल्लू: CM जयराम ठाकुर ने किया विंटर कार्निवाल का आगाज

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पर्यटन नगरी मनाली में विंटर कार्निवाल का आगाज कर दिया है। मुख्यमंत्री अनाडेल से बुधवार सुबह हैलीकॉप्टर के माध्यम से मनाली के सासे में उतरे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से मनाली पहुंचे और हिडिम्बा माता मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर सबसे पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद देश भर से आए हुए सांस्कृतिक दलों की झांकियों को हरी झंडी देकर रवाना किया।</p>

<p>यह झांकी अपने अपने राज्यों और क्षेत्रों की परंपरागत वेषभूषा में सज धज कर मनाली माल रोड़ तक पहुंची। जिसमें दर्जनों सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने मनु रंगशाला में पहुंचकर इस उत्सव में पहुंचे लोगों को संबोधित किया और विंटर कार्निवाल की शुभकामनाएं दी।</p>

<p>गौर रहे कि पर्यटन नगरी मनाली में सर्दियों के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। जिसमें मुख्य आकर्षण शरद सुंदरी का चयन होता है। लिहाजा, 2 से 7 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में जहां सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी वहीं शरद सुंदरियों के बीच ताज को पाने की प्रतिस्पर्धा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

4 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago