Categories: हिमाचल

कुल्लू: CPIM ने आनी सब डिपो को बताया फर्जी, परिवहन मंत्री के खिलाफ दिया धरना

<p>जिला कुल्लू के आनी उपमंडल मुख्यालय में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सब डिपो का उद्घाटन किया। उन्होंने इस डिपो को दस बसें उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की जो अभी तक पूरी नहीं हुई। सब डिपो के नाम पर सिर्फ बोर्ड टांग दिया गया। परिवहन मंत्री द्वारा खोले गए इस डिपो को अब सीपीआईएम ने नकली डिपो की संज्ञा दी है और मंत्री के खिलाफ 24 घंटे का धरना दिया।</p>

<p>सीपीआईएम नेता एवं जिला परिषद सदस्य लोकेंद्र कुमार ने बताया कि मंत्री की इस सब डिपो को दस बसें उपलब्ध करवाने की घोषणा सिर्फ कोरी ही साबित ही नहीं हुई बल्कि उन्होंने आनी क्षेत्र के भोले भाले लोगों के साथ धोखा भी किया है। उन्होंने कहा कि जो आनी क्षेत्र के नेता हैं वे अपनी ठेकेदारी चमकाने में लगे हुए हैं उन्हें जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।</p>

<p>सीपीआईएम नेताओं ने मांग की है कि सब डिपो की नोटिफिकेशन तुरंत की जाए और बसें भी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो जनता लामबद्ध होकर आन्दोलन शुरू करेगी जिसके लिए प्रदेश सरकार के मंत्री जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि यह 24 घंटे का धरना आन्दोलन की चेतावनी के रूप में हैं। अगर इसके बावजूद भी सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले समय में इसके परिणाम बुरे होंगे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4090).jpeg” style=”height:339px; width:641px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

17 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago