Categories: हिमाचल

प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में कुल्लू दशहरा की अहम भूमिका: CM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज से हिन्दी फिल्मों के नगमें प्रस्तुत करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस उत्सव का अपना ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है और यह व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से भी प्रसिद्ध उत्सव है, जिसमें देश के अलग-अलग भागों से व्यापारी भाग लेते हैं और विदेशों के सांस्कृतिक दल पूरे जोश और उत्साह के साथ इस उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से समाज में व्याप्त नशे की बुराई से मिलकर लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को पॉलिथीन मुक्त बनाने की भी आवश्यकता है जिसमें सभी के संयुक्त प्रयास होने चाहिए। राज्य सरकार ने व्यक्तिगत और नगर परिषदों से 75 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर पॉलिथीन खरीदने की नई पहल की है। इससे न केवल प्रदेश पॉलिथीन मुक्त राज्य बनेगा, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा।

देवधुन की अनुठी पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कुल्लू दशहरा में ‘देवधुन’ प्रस्तुत करने की अभिनव पहल की है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से पारंपरिक धुनों की समृद्ध विरासत को संरक्षण मिलेगा और पर्यटकों का मनोरंजन भी होगा। उन्होंने कहा कि लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र पर छत लगाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा, ताकि खराब मौसम में भी इस तरह के आयोजन बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सकें।

इससे पूर्व, कुल्लू नगर परिषद द्वारा आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू नगर परिषद को अपशिष्ट निपटान की सुविधा के लिए एक ट्रक और एक ‘हनी सक्कर’ यंत्र देने की भी घोषणा की। परिवहन, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को संजोने में रूचि दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कुल्लू की उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

2 hours ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

3 hours ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

3 hours ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

3 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

5 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

5 hours ago