-
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कुल्लू में खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त भविता टंडन रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार।
-
2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 1.10 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
-
विजिलेंस टीम ने डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में की कार्रवाई, तीन आरोपी हिरासत में।
Kullu Bribery Case: हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान के तहत विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त भविता टंडन को 1.10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी और चपड़ासी भी हिरासत में हैं।
शिकायतकर्ता पदम चंद (मणाली निवासी) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अधिकारी ने उनके होटल ‘स्नो पीक रिट्रीट’ के खिलाफ जारी किए गए नोटिस को निपटाने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह नोटिस 28 नवंबर 2024 को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2011 के तहत मिसब्रांडेड पापड़ और असुरक्षित कुकिंग ऑयल रखने के कारण जारी किया गया था।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग को सूचित किया, जिसके बाद डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने अधिकारी के निर्देशानुसार 1.10 लाख रुपये की रिश्वत चपरासी केशव राम को सौंप दी, जिसे विजिलेंस टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया।
तीन आरोपी हिरासत में
विजिलेंस टीम ने रिश्वत की रकम केशव राम (चपरासी) के पास से बरामद की और इस दौरान भविता टंडन (सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा) और पंकज (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) को भी गिरफ्तार कर लिया।



