<p>राज्य सरकार ने लाहौल-स्पीति प्रशासन की सिफारिश पर एक गंभीर रूप से घायल महिला और एक नवजात को निजी चौपरों से कुल्लू के लिए लिफ्ट किया है। सरकारी हेलीकॉप्टर सीएम ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण आपात स्थिति को देखते दो निजी चौपर से उड़ान करवाई गई।</p>
<p>दरअसल, गौशाल गांव की एक महिला छत से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गांव में टेलीफोन सेवा ठप होने के कारण लोगों ने बिलिंग पहुंच कर घटना की जानकारी प्रशासन को दी। इस पर जिला प्रशासन ने पुलिस रेडियो मैसेज के जरिए राज्य सरकार से तत्काल आपात उड़ान की मांग की। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जीएडी और जनजातीय विकास विभाग ने दो निजी चौपर हायर कर गौशाल और उदयपुर भेजा। फिलहाल कुल्लू में दोनों का उपचार शुरू हो गया है।</p>
<p>उदयपुर अस्पताल में शुक्रवार रात 12 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बच्चे में कुछ असामान्य लक्षण पाए। गौशाल गांव में शनिवार को एक महिला बर्फ हटाते समय छत से गिर गई। इससे महिला को गंभीर चोटें आई हैं। पहले ग्रामीणों ने महिला को बर्फ के बीच स्ट्रेचर पर उठा कर तांदी तक पहुंचाया। लेकिन चौपर के गांव में ही लैंडिंग होने की सूचना मिलते ही फिर गौशाल वापस लौट आए।</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…