Follow Us:

कुल्लूः लारजी सैंज और मणिकर्ण मार्ग बहाल

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू में कल रात से यातायात के लिए बंद पड़े लारजी सैज और भुंतर मणिकर्ण मार्ग को बहाल कर दिया है। लारजी  सैंज मार्ग पागल नाला के पास भारी मलबा आने के कारण यातायात के लिए बंद हो गया था। इसके चलते यहां मार्ग के दोनों तरफ दर्जनों वाहन रात भर फंसे रहे देर रात को विभाग ने मार्ग को बहाल कर दिया था। इसके चलते यहां फंसे वाहनों को घटनास्थल से आर पार किया गया।

जबकि दूसरी तरफ भुंतर मणिकर्ण मार्ग भी रात से सारणी के पास मलवा आने के कारण यातायात के लिए बंद पड़ गया था। इसे भी कड़ी मशक्कत के बाद सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया है। हालांकि यहां बार-बार लैंडस्लाइडिंग जारी है। यहां से वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। लेकिन प्रशासन और विभाग ने यहां मशीनरी तैनात की हुई है।