Follow Us:

कुल्लू: MP के मुख्यमंत्री कमल नाथ छुट्टियां बिताने मनाली पहुंचे

गौरव, कुल्लू |

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित अपने 5 सितारा होटल स्पैन रिजॉर्ट एंड स्पाद में पहुंचे। सीएम परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मनाली पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार दो दिन बाद उनका जन्मदिन है, लिहाजा, जन्मदिन सेलीव्रेशन के लिए वे हिमाचल प्रदेश के साथ केदारनाथ जा सकते हैं ऐसी जानकारी मिल रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ काफी लंबे अरसे के बाद मनाली के पास 15 मील स्थित अपने पांच सितारा होटल में पहुंचे। यह उनका परिवारिक टूअर है उनके साथ उनके पुत्र नकुल नाथ भी हैं, जो मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा के सांसद हैं।

कमलनाथ और उनका परिवार हेलीकॉप्टर के माध्यम से मनाली पहुंचा। जिला कुल्लू से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कमल नाथ के करीबी देवेंद्र नेगी के अनुसार कमलनाथ अपना जन्मदिन मनाने यहां से केदारनाथ जाएंगे। कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवंबर को है। कमलनाथ का तीन दिनों तक मनाली में ठहरने का कार्यक्रम है। मनाली पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा, देविंदर नेगी, पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, अरुना ठाकुर, आलमी देवी, बीर सिंह ठाकुर, सुनील कपूर, राजीव करवा, थशी सोनम, राकेश ठाकुर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।