Categories: हिमाचल

कुल्लू: अचानक हुई बारिश से सड़क पर गिरा मलबा, यातायात अवरुद्ध

<p>&nbsp;</p>

<p>कुल्लू जिला की सैंज घाटी में अचानक मौसम खराब होने से पहाड़ो पर आधा घंटे जोरदार बारिश हुई। भारी बारिश के चलते तरेड़ा के पास कछण नाला में बाढ़ से भारी मलबा सैंज घाटी के मुख्य मार्ग पर आ गिरा। मलबा गिरने से सैंज घाटी की 14 पंचायत का यातायात बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोहपर बाद घाटी में अचानक आधे घंटे तक भारी बारिश हुई जिससे पहाड़ी से वह रहे नाले में उफान पर आ गए और सैंज घाटी के तरेड़ा के पास कछण नाला में भारी मलबे के साथ बाढ़ की स्थिति उत्पन हुई और सड़क पर मलबा आने से सड़क यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।</p>

<p>बारिश बंद होने के बाद मौसम तो साफ हुआ लेकिन भारी मलबे को हटाने के लिए एक घंटे तक प्रशासन की मशीनरी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। जिससे सैंज घाटी के लोगों प्रशासन के आपदा प्रबंधन के खोखले दावों की पोल खोल दी और सैंकड़ो स्कूली छात्रों ,कर्मचारियों के साथ आम जनता को गणतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करना पड़ा। एसडीएम बंजार मनी राम भारद्वाज ने बताया कि सड़क यातायात बंद होने की सूचना मिली है और लोक निर्माण विभाग की मशीनरी को घटना स्थल पर भेजा गया और कुछ घंटों के भीतर सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago