Categories: हिमाचल

गुजरात की तर्ज पर हिमाचल के पाठ्यक्रमों में शामिल होगा चेस का खेल : शिक्षा मंत्री

<p>युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिमला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय गर्ल चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित इस चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा मंत्री सुरेश भरद्वाज ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि गुजरात की तर्ज पर प्रदेश सरकार भी चेस खेल को पाठ्यक्रमों में शामिल करने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने इसका सिलेबस भी तेयार कर लिया है।</p>

<p>शिक्षा मंत्री ने बताया कि चेस दिमाग की कसरत वाला खेल है जिसे गुजरात सरकार ने छात्रों के पाठयक्रम में भी शामिल किया है। हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने मेनिफेस्टो में चेस खेल को पाठयक्रम में शामिल करने की बात कही थी। सरकार ने इसके लिए पाठयक्रम तेयार कर लिया है और आचार संहिता खत्म होने के बाद इसको शुरू करने विचार कर रही है।</p>

<p>वहीं, हिमाचल प्रदेश चेस एसोसिएशन की सचिव विदुषी शर्मा ने बता या कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता को आयोजित करने का मकसद प्रदेश के बच्चों को नशे से बचाने का है ताकि बच्चों का ज्यादा से ज्यादा ध्यान खेल की तरफ जाए। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर जीत हासिल कर खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता 15 साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है।</p>

<p>विदुषी शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की स्टेट चेस एसोसिएशन दुनिया भर में एक ऐसी एसोसिएशन है जो केवल महिलाओ द्वारा संचालित है एसोसिएशन में एक उपाध्यक्ष थर्ड जेंडर भी है। एसोसिएशन ने इसके लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago