अपने हलकों में कांग्रेसियों को नहीं मिले वोट, देना चाहिए त्यागपत्र: BJP

<p>इस लोकसभा चुनाव में हिमाचल में बीजेपी ने अबकी बार चार की चार सीटों के लक्ष्य पूरा किया है। सभी चारों सीटों पर एक बड़े मार्जन से ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है जिसका श्रेय मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियों और सकारात्मक व्यक्तित्व के साथ-साथ राज्य की जयराम सरकार की सवा साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का जाता है। चुनाव में इस बार प्रदेश की 69.5 मत प्रतिशतता पूरे देश भर में सर्वाधिक आंकी गई है, जबकि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 68 परसेंट वोटिंग ने एक बड़ी जीत का रिकार्ड कायम कर दिया है।</p>

<p>यह बात शनिवार को बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रणधीर शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी न अपने गृहजिला जिला और न ही अपने हलके से लीड ले पाए। बिलासपुर जिला से बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 67154, जबकि नयनादेवी हलके से 10833 मतों की लीड मिली है, जिससे साबित होता है कि विधायक जनता के बीच अपना विश्वास खो चुके हैं।</p>

<p>इस लिहाज से उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने विधायक पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। रणधीर शर्मा ने कहा कि इस बार के चुनाव में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से बीजेपी के पक्ष में जोरदार वोटिंग हुई है। चाहे वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का विधानसभा क्षेत्र हो या फिर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का। हर हलके में बीजेपी को जबरदस्त बढ़त मिली है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago