Categories: हिमाचल

कुल्लू: 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पैराग्लाइडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

<p>इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग महिला हजारों फ़ीट की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही है। लेकिन हजारों फीट की ऊंचाई से उड़ान भरने के बाद भी बुजुर्ग महिला के चेहरे पर कोई भी घबराहट नहीं दिख रही। बता दें कि बिलासपुर की रहने वाली 71 वर्षीय संतोष मिश्रा अपने बेटे का जन्मदिन मनाने परिवार सहित कुल्लू पहुंची थी। जहां केक काटने के बाद बुजुर्ग महिला ने पैराग्लाइडिंग करने की इच्छा जाहिर की।</p>

<p>लेकिन बुजुर्ग महिला की उम्र देखकर पायलट ने उन्हें उड़ान भरने के लिए मना कर दिया। लेकिन संतोष मिश्रा के आगे किसी की भी ना चली और उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पैराग्लाइडिंग की। संतोष मिश्रा के फ्लाइट लैंड करते ही ग्राउंड में मौजूद रहे लोगों ने उनका तालियों से स्वागत किया और उन्हें बधाई भी दी। संतोष मिश्रा का कहना है की पैराग्लाइडिंग करके उन्हें बहुत मजा आया और यह पल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।</p>

<p>बुजुर्ग महिला के बेटे अभिषेक मिश्रा का कहना है उन्हें इस बात की जरा भी उम्मीद नहीं थी की उनकी माता इतना सफल पैराग्लाइडिंग कर पाएंगी। उन्होंने बताया कि उनके पैराग्लाइडिंग करने से पहले कई पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने से घबरा रहे रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी माता की सफल लैंडिंग हुई तो कई पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग करने की इच्छा जाहिर की। अभिषेक मिश्रा ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने लिए अपनी माता का दिल से धन्यवाद भी किया।&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

7 mins ago

संघ ने उजागर की मेडिकल कॉलेज नाहन की अव्यवस्थाएं, सरकार से सुधार की मांग

नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…

12 mins ago

Hamirpur News: मॉडल प्रदर्शनी में कन्या स्कूल हमीरपुर अव्वल, नरेली ने प्रश्नोत्तरी में मारी बाजी

Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…

16 mins ago

देहरा के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा: कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…

21 mins ago

द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड

Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…

25 mins ago

राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना से हिमाचल के किसानों को बड़ा लाभ: बाली

Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…

38 mins ago