Follow Us:

कुल्लूः लोहड़ी कप के समापन सामारोह में जिला परिषद दुष्यंत ठाकुर ने मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

गणेश युवा मंडल शहिला और नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा लोहड़ी कप का आयोजन ग्राम पंचायत थाटीबीड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में किया गया था। इसमें  क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन गया जो 6 जनवरी 2020 से शुरू हुआ था, जो आज समाप्त हुआ है। लोहड़ी कप के समापन सामारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य खाड़ागड से श्री दुष्यंत ठाकुर रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहां कि युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए खेलों का आयोजन करते रहना चाहिए, इससे युवा नशे से भी दूर रहेगा और उसका व्यतित्व का विकास भी होगा।

उन्होंने युवाओं को कहा कि आप ऐसे कार्यक्रम करवाते  रहो, और कार्यक्रम में मैं अपना सहयोग देता रहूंगा। साथ ही ग्राम पंचायत थाटीबीड के उप प्रधान श्री प्रेम सिंह जी उपस्थित रहे। गणेश युवा मंडल शहिला के प्रधान निका राम ने कहा इस खेल प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने भाग लिया जिसमें विजेता शरण और उपविजेता शहिला रही। जिनको मुख्य अतिथि द्वारा कप प्रथम साथ युवा मंडल द्वारा 10 हजार का नगद इनाम दिया गया। साथी उपविजेता को कप और 4100 इनाम दिया गया ।इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी दुनी चंद मौजूद रहे।