Categories: हिमाचल

कुल्लू के देवेश ने ब्राजीलियन ज्यू-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड

ब्राजीलियन जियू-जित्सु मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगघाटी के देवेश ठाकुर ने तीन स्वर्ण पदक जीत कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीते दिनों दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में देवेश ठाकुर ने 80.2 किलोग्राम, 82 किलोग्राम और ओपन भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कुल्लू जिला ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान बिरला इंस्टीट्यूट आॅफ टैक्नोलाॅजी पिलानी से बी.टैक डिग्रीधारक देवेश ठाकुर ने जियू-जित्सु संस्थान बंगलूरू की ओर से भाग लेते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा

मनवाया है। देवेश ठाकुर ने बताया कि ब्राजीलियन जियू-जित्सु भारत में भी बहुत ही तेजी से उभरता हुआ मार्शल आर्ट है। जूडो और कुश्ती से मिलता-जुलता यह खेल विश्व भर में काफी लोकप्रिय है।

देवेश ठाकुर के पिता डा. बलदेव ठाकुर स्वास्थ्य विभाग के निदेशक हैं और माता शशि ठाकुर सेवानिवृत एचएएस अधिकारी हैं, जबकि दादा मौलू राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के जाने-माने साहित्यकार हैं तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक रहे हैं।

देवेश को बी.टैक के बाद उसे बंगलूरू में एक प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी में बड़े पैकेज पर नौकरी भी मिली, लेकिन खेलों के प्रति उसका जज्बा बरकरार रहा और अब वह बंगलूरू में ब्राजीलियन जियू-जित्सु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रहा है तथा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा है।

Samachar First

Recent Posts

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

18 seconds ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

31 mins ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

1 hour ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

2 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

2 hours ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago