Categories: हिमाचल

कैसे बढ़ेगा हिमाचल के खिलाड़ियों का हौंसला, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की बात हुई हवा हवाई

एक ओर सरकार खेलों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे करती है दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही है। स्थिती उस वक्त हैरत करने वाली हो जाती है जब अनदेखी उन बेटियों की हो रही हो जिनके नाम पर सरकारें बड़े-बड़े अभियान चलाने की बातें हांकती हैं। हालात ऐसे हैं कि इन खिलाड़ियों को दोबारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की तैयारी के लिए दुकानों में जाकर चंदा मांगना पड़ रहा है।

यहां देंखे सरकार द्वारा इनकी अनदेखी पर क्या बोलीं ये खिलाड़ी…

स्वर्ण और रजत पदकों को अपने गले में लटकाए, हाथों में अपनी खेल प्रतिभाओं का लोहा मनवाने का प्रमाण पत्र पकड़े धर्मशाला पहुंची इन बेटियों के दर्द की दास्तां कुछ इस तरह से है, कि अच्छे-अच्छों का सरकार से मन उचाट हो जाए ।

यहां खिलाड़ी हैं परेशान…

दरअसल, ये बेटियां कांगड़ा की वो होनहार खिलाड़ी हैं। जिन्होंने हाल ही में भूटान में हुई साउथ एशियन ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। बावजूद इसके आज इन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बाजारों में चंदा इकट्ठा करना पड़ रहा है। वो भी ऐसी स्थिती में जब केंद्र और राज्य की सरकारें बेटियों के उत्थान के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं चला रही हैं।

ग्रैपलिंग, ग्रासलिन और ताईक्वांडो की खिलाड़ियों ने दावा किया कि इनका चयन 19 सितंबर से कजाकिस्तान में होने वर्ल्ड ग्रैपलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते अभ्यास के लिए पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि भूटान में हुई ओपन चैलेंज गेम्स में देश के लिए स्वर्ण और रजत पदक जीत चुकी हैं। सरकार से लेकर स्थानीय विधायक से भी मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन कहीं से कोई सहायता नहीं मिली।

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

5 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

5 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

5 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

5 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

5 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

6 hours ago