Categories: हिमाचल

हिमाचल में सबसे पहले सिरमौर की सुषमा को मिला ‘आयुष्मान भारत’ योजना का लाभ

सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र की सुषमा देवी आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी बनी है। जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत ईलाज प्राप्त करने वाली सुषमा देवी बुखार से ग्रस्त होने की वजह से 27 सितम्बर, 2018 को सिविल अस्पताल राजगढ़ में दाखिल थी और जिनका सफल उपचार 3 अक्तूबर तक किया गया।

जानकारी देते हुए प्रधान सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का 23 सितम्बर, 2018 को शुभारम्भ किया गया है और योजना के अन्तर्गत वर्तमान में 249 लाभार्थी निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से लाभार्थियों के ईलाज की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।

धीमान ने कहा कि इस योजना में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चयनित परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ प्रदान किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त जिन परिवारों के स्मार्ट कार्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 2014-15 में बनाए गए है, उन परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये के निःशुल्क ईलाज की सुविधा का प्रावधान और 175 अस्पताल पंजीकृत किए गए हैं और नए अस्पतालों के पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि योजना में सभी तरह की आम और गम्भीर बीमारियों को शामिल किया गया है. लाभार्थी पूरे भारत में पंजीकृत अस्पतालों में जा कर ईलाज प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल में जाते समय लाभार्थी अपना राष्ट्रीय बीमा योजना का स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड अवश्य लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज लाभार्थी की पहचान के लिए आवश्यक है और अस्पताल में लाभार्थी की पात्रता सत्यापित होने के पश्चात ही उनकी निशुल्क ईलाज संभव है। योना से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए या पात्रता जानने के लिए लाभार्थी भारत सरकार के टोल फ्री नम्बरः 14555 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

11 mins ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

34 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

58 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

2 hours ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

15 hours ago