Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति: विकास खंड काजा की 13 में से 11 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध, 2 पंचायतों में होंगे मतदान

कार्यालय निर्वाचन अधिकारी पंचायत व खंड विकास स्पिति स्थित काजा में पंचायत चुनाव 2020-21 के तहत अब केबल खुरिक और काजा पंचायत में चुनाव होने है। खंड विकास स्पिति स्थित काजा की 13 पंचायतों में  से 11 पंचायते निर्विरोध चुन ली गई है। इसके साथ ही 12 बीडीसी सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए है। मतदान 17 जनवरी को होगा और इसी मतगणना होगी। इसके अलावा बीडीसी सदस्य के तीन पदों के लिए मतगणना 22 जनवरी को होगी। काजा खंड की 11 पंचायतों में बीडीसी सदस्य, प्रधान उप प्रधान व वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन ली गई हैं काजा खंड के जिन पंचायतों में निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए है।

खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि निर्विरोध चुनी गई पंचायत के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं है। स्पिति के लोगों ने मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि लोगों की राय है कि कोविड के चलते चुनाव करवाना काफी चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चुन लिया जाए। कोविड में निर्विरोध पंचायतें चुन कर स्पिति क्षेत्र के लोगों ने काफी अच्छा संदेश दिया है। काजा और खुरीक पंचायत में विभिन्न पदो ंके लिए मतदान 17 जनवरी को आयोजित होगा। चुनावों में कोविड नियमों का पालन सख्ती से किया जा रहा है। स्पिति में भारी हिमपात हुआ है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया में कई परेशानियां पेश आ रही है। मगर प्रशासन पूरी तरह परेशानियों का समाधान कर रहा है। दोनेां पंचायतों में अधिक से अधिक मतदान हो इसी को लेकर प्रशासन कार्य कर रहा है।

ये चुने गए निर्विरोध

लोसर पंचायत प्रधान रिगजिन डोल्मा, उप प्रधान यांगचेन लामो और बीडीसी सदस्य नामग्याल लामो, हल पंचायत से प्रधान कडुक कलजंग, उप प्रधान तेजिंन सिलडोम बीडीसी केशंक डोल्मा, किब्बर पंचायत से प्रधान डोल्मा छेरिंग, उप प्रधान तंडुप छेरिंग और बीडीसी सिंडुक डोल्मा, लांगचा पंचायत प्रधान छेरिंग पालडोल, उप प्रधान  छेरिंग लामो बीडीसी आंगचुक टाकपा, डंकखर पंचायत प्रधान तेजिंन छोडन, उपप्रधान सर्व ज्ञयाचो बीडीसी सदस्य तिकित छोमो, लालुंग पंचायत प्रधान टशी डोलकर, उप प्रधान   बीडीसी सदस्य पदमा आग्मो , ग्यू पंचायत प्रधान पदमा दोरजे, उप प्रधान शिमेद दोरजे बीडीसी सदस्य कुंजुम यीशे , ताबो पंचायत प्रधान  थोरेल दोरजे,  उपप्रधान नवांग तंडुप, बीडीसी सदस्य तेजिंन, कुंगरी पंचायत प्रधान दोरजे तंडुप, उपप्रधान  सोनम नमग्याल, बीडीसी संडुप दोरजे सगनम पंचायत प्रधान देंगचेन जांग्मो, उप प्रधान गटुक सोनम, बीडीसी सदस्य कुजुंक छोमो, डैमुल प्रधान, छेरिंग गटुक , उप प्रधान यीशे डोल्मा को निर्विरोध चुना गया है।  इसके साथ ही काजा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य निविरोध चुने गए है। इनमें छेरिंग अंगदुई, रिंगजिम डोल्मा, नवांग छोजुम, रिजिन यूडोन, छबांग डोलकर और अमर सिंह है । इसके अलावा खुरिक पंचायत के वार्ड नंबर 1 से कलजग डोल्मा, वार्ड नबर चार से यंगचेन डोल्मा और वार्ड पांच से तेजिंन साक्या निविर्रोध चुन लिए गए है

केवल दो पंचायतों में होगा चुनाव

स्पिति क्षेत्र के तहत केवल काजा और खुरिक पंचायत में चुनाव होगा। इसके अलावा 11 पंचायतें निर्विरोध चुन ली गई है। काजा प्रधान पद के लिए कलजंग पलटन और सोनम डोल्मा, उप प्रधान पद के लिए के लोटे, केशंग छुटुक,  बीडीसी सदस्य पद के लिए काजा 1 से टाकपा तोयतो और आंगचुक दोरजे काजा 2 से छेरिंग दिकित और कुमारी सोनम यंगचेन उम्मीदवार है। खुरिक पंचायत प्रधान पद के लिए सोनम डोलमा,देचेन आग्मो और लोबजंग लाछो उम्मीदवार है जबकि उप प्रधान पद के लिए कलजंग नामज्ञयाल, कलजंग तोपगे व संजीव कुमार उम्मीदवार है। इसके साथ ही बीडीसी सदस्य के लिए तेेजिन छोजोम, पदमा दिकित और लोबजंग लामो उम्मीदवार है। वार्ड नंबर दो से पंच पद के लिए सोग्ये डोल्मा और छेरिंग डोलकर, वार्ड नंबर तीन से छोडन और सोनम डोलमा चुनाव लड़ रही है।

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

33 mins ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

1 hour ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

2 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

6 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

6 hours ago