Follow Us:

Video: लाहौल-स्पीति पुलिस ने कोकसर में संकट में फंसे पर्यटकों को बचाया

Lahaul Spiti Police Rescue:  लाहौल और स्पीति पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और सेवा भावना का परिचय दिया है। पुलिस पोस्ट कोकसर की टीम ने साहस और समर्पण का परिचय देते हुए एक महिला पर्यटक और उसके परिवार को सुरक्षित बचाकर गंतव्य की ओर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, भारी बर्फबारी और कठिन हालात के कारण यह परिवार यात्रा के दौरान फंस गया था। संकट की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट कोकसर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

लाहौल और स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी (IPS) ने बताया कि जिले में पुलिस हमेशा पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर रहती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर्यटक परिवार को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है। लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस की यह जिम्मेदारी पर्यटकों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है।