Follow Us:

लाहौल-स्पीति: बर्फबारी के चलते 19 को होने वाला पल्स पोलियो अभियान स्थगित

गौरव, कुल्लू |

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में 19 जनवरी को होने वाले पोलियो अभियान को स्थगित करना पड़ा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी लाहौल स्पीति डा. पलजोर ने बताया कि जिला में भारी बर्फबारी के चलते 19 जनवरी, 2020 को आयोजित होने वाला पल्स पोलियो अभियान को स्थगित करना पड़ा है।

यहां बर्फबारी होने के कारण सड़के बंद पड़ी हैं जिसके चलते यातायात सुविधा के साथ साथ पैदल आना जाना भी मुश्किल है। मौसम की स्थिति और यहां के हालत को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि पलस पोलिया अभियान की आगामी तिथि यहां के हालत सामान्य होने पर निर्धारित की जाऐगी।