हिमाचल

लाहौल-स्पीति: भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग टनल पर्यटकों के लिए बंद

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू मंडी और धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। खराब मौसम और बर्फबारी के चलते समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट के साथ ही लाहौल-स्पीति प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की अपील की है।  बीते 2 दिन से हो रही बर्फबारी के बीच रोहतांग टनल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। रोहतांग दर्रा पहले ही पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब सैलानी सोलंगनाला तक ही जा पाएंगे। वहीं, बर्फबारी होने से घाटी में बस सेवा भी प्रभावित हुई है। मौसम बहाल होते ही घाटी में बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।

उधर लाहौल स्पीति के काजा में भी ताजा हिमपात देखने को मिला है. यहां पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है. जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है.

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

4 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago