Categories: हिमाचल

कुल्लूः सरसाडी में डंगा धंसा, भुंतर-मणिकर्ण के बीच बडे़ वाहनों की आवाजाही बंद

भुंतर-मणिकर्ण मार्ग में सरसाड़ी के पास सड़क का डंगा धंस गया है जिससे बडे़ वाहनों की आवाजाही थम गई है। जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही पर भी खतरा बना हुआ है। डंगा धंस जाने के बाद यहां से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। जिसके चलते यहां से लोगों को पैदल आना जाना पड़ रहा है। लिहाजा, मणिकर्ण गुरूद्वारा साहिब और राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी अब मणिकर्ण नहीं जा पा रहे हैं। हालांकि क्षेत्र के लोग यहां से पैदल आरपार निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं लेकिन सैलानियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही यहां पूरी तरह से थम गई है।

गौर रहे कि भारी बारिश से जहां भूस्खलन का दौर जारी है वहीं नदी नालों ने भी रौद्र रूप धरा हुआ है। लिहाजा, सोमवार सुबह घाटी के सरसाड़ी में भी सड़क का डंगा धंस गया और बड़े वाहनों के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में घाटी के लोग जान जोखिम में डालकर यहां से सड़क को आर पार कर रहे हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से मणिकर्ण की तरफ सैंकड़ों पर्यटक सहित पर्यटकों के बड़े वाहन, यंहा चलने वाली बसें, सेब से लदे ट्रक फंसें हुए हैं।

लिहाजा मार्ग अवरुद्ध होने से घाटी के लोग सहित पर्यटकों के लिए परेशानी सामने आई है। यदि यह डंगा पूरी तरह से बैठ जाता है तो मार्ग छोटे-बड़े वाहनों के लिए कई दिनों तक अवरुद्ध हो जाएगा। फिलहाल छोटे वाहन जान जोखिम में डालकर आर पार हो रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

4 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

51 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago