Categories: हिमाचल

चंडीगढ़-मनाली NH पर दरकी पहाड़ी, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार

<p>मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बुधवार सुबह एक बार फिर औट के पास पहाड़ी दरक गई जिससे मनाली-चंडीगढ़ एनएच बंद हो गया। घटना में फोरलेन काम पर लगी एक मशीन दब गई है।</p>

<p>गनीमत ये रही कि मशीन में कोई सवार नहीं था। जानकारी के अनुसार औट के शनि मंदिर के पास सुबह ही अचानक पहाड़ी दरकने से कई चट्टानें सड़क पर आ गईं। जिससे एनएच पूरी तरह बंद हो गया। हालांकि, सूचना मिलने पर यहां जेसीबी तैनात कर दी है, लेकिन एनएच खुलने को घंटों लग सकते हैं। ऐसे अब सारा ट्रैफिक कटौला होकर कुल्लू भेजा रहा है। यहां पहाड़ी बार-बार दरकने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।</p>

<p>पुलिस मौके पर फंसे वाहनों को निकालने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-चंडीगढ़ से कुल्लू मनाली जा रही कई बसें लैंडस्लाइड के कारण ट्रैफिक में फंसी हैं और इन बसों में सैकड़ों यात्री सवार हैं। जिन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

4 hours ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

14 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

14 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

14 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

14 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

14 hours ago