Follow Us:

राजकीय सम्मान के साथ दी गई ऊना के जवान को अंतिम विदाई

रविद्र |

ऊना हरोली के बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत जवान की अमरनाथ में हदयगति रूकने से मौत हो गई। जवान की पहचान हरदयाल सिंह निवासी बीटन के रूप में हुई है। शनिवार को जवान का शव गांव में पहुंचा, जहां पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जवान हरदयाल सिंह श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी दे रहे थे। शुक्रवार को अचानक हृदयगति रुकने के कारण हरदयाल सिंह की मौत हो गई। एएसआई हरदयाल सिंह की अचानक मौत पर हरोली वासियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रदांजली भेंट की। हरदयाल सिंह अपने पीछे पत्नी निर्मला देवी, पुत्री  प्रिया व अमनदीप और पुत्र दविंद्र कुमार को छोड़ गए है।
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी जिसमें से एक जवान हरदयाल सिंह भी शमिल थे।