ऊना के हरोली के गांव सलोह के जवान संजीव कुमार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शव के साथ आई बीएसएफ की टुकड़ी ने पहले सलामी दी। जिसके बाद भाई राजीव कुमार ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। 52 वर्षीय बीएसएफ जवान संजीव कुमार कश्मीर में तैनात थे और कुछ दिन पहले ही श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थ। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्य हो गई थी।
इस अवसर पर राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित रहे। उनके साथ सलोह पंचायत के उप प्रधान परमजीत, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी, एसएचओ रमन चौधरी और बड़ी संख्या में गांववासी भी मौजूद थे।



