Follow Us:

मंडीः भारी बारिश के चलते सिमस की लता देवी का ढहा मकान, आयी दरारें

पी. चंद |

जिला मंडी के लडभड़ोल सोमवार को हुई भारी बारिश के चलते सिमस गांव की लता देवी का मकान जर्जर हो गया। यह घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे पेश आयी। लता देवी ने बताया कि भारी बारिश के कारण उन्होनें घर के साथ पहाड़ी से बचने के लिए घर के साथ डंगा बनाया था वह गिर गया। इससे पूरा घर जर्जर हो गया।

घटना के समय परिवार का सदस्य घर पर मौजूद था उसने घर की छत्त से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस घटना में घर के अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह घर सिमस निवासी लता देवी पत्नी धनप्रकाश ने कुछ साल पहले ही बनवाया था।
 
इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान, तहसील प्रशासन और स्थानीय लोग भी मौके पर नायब तहसीलदार द्वारा पटवारी सहित मौके का जायजा लेकर 5 हजार रूपए की फौरी राहत पीड़ित परिवार को दी। उन्होंने बताया कि  इस नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गयी है।