Follow Us:

‘सागर परिक्रमा’ कर वापस लौटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल, CM जयराम ने दी बधाई

समाचार फर्स्ट |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल को प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है। कुल्लू ज़िले से संबंध रखने वाली लेफ्टिनेंट जम्वाल महिला नौसेना दल की सदस्य थीं, जो हाल ही में जल मार्ग से पूरे विश्व की परिक्रमा के बाद वापिस भारत पहुंची हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को अपनी बेटियों पर गर्व है, जो प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं तथा अपने अद्मय साहस का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं राज्य की युवा लड़कियों के लिए आदर्श हैं तथा उन्हें चुनौतीपूर्ण करियर चुनने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं।  

मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट जम्वाल को इस सफलता के लिए बधाई दी है तथा भविष्य में भी उनके जीवन में इस प्रकार की और उपलब्धियां हासिल करने की कामना की है।