हिमाचल

‘यूपी-बिहार की तरह हिमाचल बन रहा पेपर लीक का गढ़, न्यायाधीश से हो मामले की जांच’

जसबीर कुमार। हमीरपुर में स्टेट बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने भाजपा सरकार पर पुलिस भर्ती रद्द करने को लेकर सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश भी पेपर लीक का गढ़ बनता जा रहा है। जहां सरकार भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के बजाय पेपर रद्द कर देती है। इससे ना केवल युवाओं के भविष्य से बल्कि सालों से उनकी तैयारी पर पानी फेर दिया जाता है। विद्यार्थियों के साथ धोखा हो रहा है।

रोहित शर्मा ने बताया कि बीते दिनों हमीरपुर में एलडीआर की परीक्षा हुई, जिसमें चुनिंदा लोगों को अलग कमरे में बिठाकर परीक्षा दिलाई गई। इसके बाद भी किसी व्यक्ति द्वारा शिकायत की गई। साफ कहें तो हिमाचल प्रदेश की सरकार की कार्यप्रणाली पर लोगों को किसी भी प्रकार का भरोसा नहीं रहा है। रोहित शर्मा ने सीएमजे से मांग की है कि इस मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश से जांच करवानी चाहिए। जो लोग इन घटनाओं में संलिप्त हैं उनकी इंक्वायरी की जाए।

वहीं रोहित शर्मा ने बताया कि उन्हें अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के ओएसडी की पत्नी समेत 8 लोगों को बिना किसी परीक्षा के या इंटरव्यू के उनकी भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री को इसकी भी जांच करनी चाहिए।

Manish Koul

Recent Posts

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं: राजीव भारद्वाज

इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज कांग्रेस के…

29 mins ago

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

17 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

17 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

17 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

17 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

20 hours ago