हिमाचल

धर्मशाला में पहली बार हुआ साहित्य उत्सव का आयोजन, दलाईलामा के संदेश से हुआ शुभारंभ

कांगड़ा: जिला प्रशासन की ओर से धर्मशाला के महाविद्यालय के सभागार में दो दिवसीय साहित्य समारोह का विधिवत रूप शुभारंभ हुआ। इसमें देश भर के नामी गिरामी साहित्यकार ने नवोदित लेखकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। साहित्य समारोह का समापन 26 मार्च को किया जाएगा।

उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल और विधायक विशाल नैहरिया ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जबकि निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रवक्ता ने दलाई लामा का संदेश भी उद्घाटन सत्र में प्रस्तुत किया।

दलाई लामा ने धर्मशाला में पहली बार साहित्य उत्सव के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मशाला पिछले 60 वर्षों से उनका घर रहा है। भारत ने साहित्य के सबसे पुराने टुकड़ों में से एक का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जो प्राचीन ज्ञान को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ सकता है।

इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि साहित्य उत्सव युवा पीढ़ी के लिए काफी कारगर साबित होगा। यही कारण है कि इस साहित्य उत्सव में विद्यार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। विधायक विशाल नैहरिया ने भी साहित्य उत्सव के धर्मशाला में आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago