हिमाचल

शिमला सम्मेलन में बोले ओम बिड़ला, अब परिवर्तन का वक़्त आ गया है…

पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के दूसरे दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि शताब्दी वर्ष के 100 साल की यात्रा में कई निर्णय किए हैं। अब परिवर्तन का समय आ गया। विधानमंडलों की भूमिका बढ़ गई है। जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही भी बढ़ गई है। इसलिए अपनी भूमिका के बारे में निर्णय करने होंगे। सभी दलों को चर्चा कर सदनों को चलाने के लिए अनुशासन पर बल देना ही होगा।

उन्होंने कहा कि विधान मंडलों को चलाने के लिए कुछ निर्णय लिए है इन बदलावों से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज़ादी के 100 साल पूरा होने पर इन विधानमंडलों का क्या स्वरूप हो इस पर चर्चा की ज़रूरत है। सूचना प्रसार के युग में ये भी निर्णय लिया है कि 2022 तक देश की जनता विधानमंडल की कार्यवाही देख सकेगी। संसदीय समितियों के कार्यक्रमों में भी बदलाव लाया जाए ताकि जनता के लिए नई राह लाई जा सके। लंबित मामलों को समयबद्ध तरीक़े से निपटाया जा सके। सदन सुचारू रूप से चले सार्थक चर्चा हो जनता के प्रति ये संस्थाए जवाबदेह बने इस संकल्प के साथ यहां से जाना है।

पेपरलेस पर राज्यपाल ने दिया बल

विधानमंडल का क्षेत्र सार्थक चर्चा के लिए होता है। इस देश की परम्पराओं के अनुरूप सबको बोलने का अवसर दिया जाए और सुनने की भी दृढ़ता होनी चाहिए। संवाद ज़रूरी है। हमें टेक्नोसेमी होने की ज़रूरत है। पेपरलेस व लेस पेपर विधानसभा से पर्यावरण को भी फ़ायदा मिला। गोवा जैसे 40 सदस्यों की विधानसभा में 10 दिन के पेपरलेस सत्र में 1000 से ज़्यादा पेड़ कटने से बचाए गए।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago