हिमाचल

‘सदन के अंदर शोर-शराबा करना और पेपर फाड़ने की घटनाएं शर्मसार’

पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज का दिन हिमाचल के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला है। आज के दिन को देश की संसदीय और लोकतांत्रिक प्रणाली को मंज़बूत करने और इसको नई दिशा देने के रूप में याद किया जाएगा। अनुराग ने कहा कि संसद और राज्य विधानसभाएं जन हित से लेकर उनका समाधान के लिहाज से सबसे बड़ा मंच है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ सालों से हमारी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यप्रणाली में बदलाव आया है। विपक्ष के रवैये पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजकल देखने को मिलता है कि जहां लोगों के पास तथ्य और तर्क खत्म हो जाते हैं तो वे सदन के अंदर कागज फाड़कर, टेबल पर नाचकर सदन को शर्मशार करने का काम करते हैं। सदन के भीतर शोर-शराबा और पेपर फाड़ने जैसी घटनाओं से बचना चाहिए। क्योंकि कागज तो सड़कों पर भी फाड़े जा सकते हैं, सदन चर्चा करने के लिए होता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिमला में सौ सालों के इस गौरवशाली इतिहास से सीख लेते हुए हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को श्रेष्ठ और सबसे प्रभावशाली बनाने के लिए अपनी अपनी भागीदारी निभानी है। उन्होंने का कि आज़ादी के 75 वर्ष और हिमाचल अपनी गोल्डन जुबली मना रहा है। आज हम संसदीय प्रणाली के सौ साल पूरे कर रहे हैं ये मौका सबसे महत्वपूर्ण है। इस मुकाम तक पहुंचने में अनेकों लोगों का योगदान भुलाया नहीं जा सकता।

अनुराग ने कहा कि आज वक्त है कि देश के लिए लैंडमार्क फैंसलों को जिनका देश के संसदीय परंपराओं और लोकतंत्र की मजबूती के लिए अमूल्य योगदान है उनको कम्पायल कर आने वाली पीढ़ियों के लिए पढ़ने समझने के लिए प्रस्तुत किया जाए। हमें संसदीय परंपराओं को युवा पीढ़ी को समझाने के मकसद से स्कूल कॉलेजों और पंचायती राज संस्थाओं तक ले जाने का काम भी साथ ही करना चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago