हिमाचल

लवदीप सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 204वां रैंक किया हासिल

काम करो ऐसा की पहचान बन जाएं
हर कदम चलो ऐसे की निशान बन जाएं
यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है
जिंदगी जियो इस कदर की मिसाल बन जाएं।
ये लाइने कांगड़ा जिले के लवदीप सिंह पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
लवदीप सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में देशभर में 204वां रैंक हासिल कर मां-बाप के गर्व को फक्र से ऊंचा कर दिया है। बता दें कि लवदीप उपमंडल इंदौरा के गांव मकड़ोली के रहने वाले है।
उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है।
अपने पहले प्रयास में वह सफल नहीं हो पाए। फिर भी उन्होंने अपने हौंसले को डगमगाने नहीं दिया
और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर अन्य युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
जानकारी के मुताबिक, लवदीप सिंह चेन्नई में भारतीय रक्षा सेवा अधिकारी का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और रक्षा सेवाओं में एक अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान करेंगे।
हालांकि लवदीप सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और वह होम्योपैथी औषधि एवं शल्य चिकित्सा में सोलन विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्रीधारक हैं।
डॉ. लवदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं और सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं
जबकि उनकी माता स्नेहलता गृहिणी हैं और बहन संजीवना कनाडा के सरकारी विभाग में सेवारत हैं।

Kritika

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

2 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

2 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

2 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

4 hours ago