माघ कृष्णा नवमी: जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

|

Magha Krishna Navami 2025: आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है। माघ कृष्णा नवमी तिथि सायं 05:38 बजे तक रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। विशाखा नक्षत्र सुबह 05:08 बजे तक रहेगा, इसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ होगा। गण्ड योग सुबह 05:07 बजे तक रहेगा, उपरांत वृद्धि योग प्रारंभ होगा। चंद्रमा रात्रि 10:33 बजे तक तुला राशि में संचार करेगा और फिर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।

सूर्योदय का समय सुबह 07:13 बजे और सूर्यास्त शाम 05:52 बजे है। राहुकाल अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा। शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:30 बजे से 06:23 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 02:27 बजे से 03:10 बजे तक रहेगा। अशुभ मुहूर्तों में राहुकाल के अलावा गुलिक काल सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक और यमगंड सुबह 06:00 बजे से 07:30 बजे तक रहेगा।

आज का उपाय: आज किसी जरूरतमंद को पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। यह ग्रह दोषों के निवारण और शुभ फल प्राप्ति के लिए लाभकारी रहेगा।