हिमाचल

‘महा जनसंपर्क अभियान के तहत 9 लाख 54 हजार से अधिक लोगों से संपर्क करेगी भाजपा’

सोलन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की 30 मई, 2023 को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने गौरवमयी एवं उपलब्धियों भरे 9 वर्शाें का कार्यकाल पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक हिमाचल भाजपा संगठन द्वारा मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाष नड्डा जी के निर्देषानुसार लोकसभा क्षेत्र, विधान सभा क्षेत्र, जिला एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधान सभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनके माध्यम से ‘‘मोदी सरकार’’ की 9 वर्षों की नीतियों एव उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

इस कार्यक्रम को धरातल तक पहुंचाने के लिए प्रदेश, जिला एवं मण्डलों की कार्यसमिति बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं जिनमें इस महाभियान की सफलता हेतु पूर्ण कार्ययोजना बनाई गई है। इस महा जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन हेतु प्रदेश, जिला एवं मण्डल स्तर पर अभियान समितियां गठित की गई हैं।

लोकसभा स्तर पर किये जाने वाले कार्यक्रम

प्रैस वार्ता – 4 लोकसभा स्तर पर और 17 जिला केन्द्रों पर। इस प्रकार 21 प्रैस वार्ता की जाएगी।

  • संपर्क से समर्थन (विशिष्ट परिवारों से संपर्क)-4000
  • विशिष्ट परिवार (प्रत्येक विधान सभा पर कम से कम 60 परिवारों से संपर्क)
  • विशाल जनसभा – 4 (लगभग 50000 संख्या)
  • व्यापार सम्मेलन – 4 (लगभग 4000 संख्या)
  • प्रबुद्ध जन सम्मेलन -4 (लगभग 4000 संख्या)

विधान सभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम

  • वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा – 68 स्थानों पर लगभग 10000 लोगों से परिचर्चा।
  • संयुक्त मोर्चा सम्मेलन – 68 (लगभग 35000 लोगों की भागीदारी)
  • लाभार्थी सम्मेलन – 68 (लगभग 25000 लोगों की भागीदारी)
  • योगा दिवस – 68 (लगभग 20000 लोगों की भागीदारी)
  • विकास तीर्थ यात्रा – 68 (लगभग 7000 लोगों की भागीदारी)

बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रम

  • घर-घर जन संपर्क (20-30 जून)-7813 बूथों पर (प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 परिवारों से संपर्क और प्रदेशभर में 8 लाख परिवारों से संपर्क) 75000 कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में लगेंगे।
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस)-आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बूथों पर सीधा संवाद करेंगे। 7500 स्थानों पर वार्ता सुनी जाएगी।
    मन की बात कार्यक्रम (25 जून)-प्रत्येक बूथ पर।
  • इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत 9 लाख 54 हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा।
Kritika

Recent Posts

‘चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा’

चुनाव डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को विशेष मतदाता सुविधा केंद्रों पर मतदान की सुविधा :…

2 hours ago

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री रहते भी नहीं रखा पक्ष, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह नाकाम…

2 hours ago

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: DC

जून माह के अंत में आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली: डीसी भर्ती की तैयारियों को…

2 hours ago

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विभिन्न स्टार्टअप के माध्यम से राज्य के युवाओं…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया कार्यशाला का आयोजन

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा आपदारोधी अवसंरचना गठबंधन और एशियाई आपदा तैयारी केंद्र…

18 hours ago

रणनीति के तहत भाजपा का काडर ख़त्म कर रहे जयरामः चंद्रशेखर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष…

18 hours ago