Follow Us:

कांग्रेस सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के खिलाफ पूरे देश में करेगी प्रदर्शन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिंदू महासभा के सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के विरोध में कांग्रेस सोमवार को सुबह 10 बजे सभी राज्यों के हेडक्वार्टर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

गौरतलब है कि अलीगढ़ में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय के नेतृत्व में गांधी वध के रूप में मनाते हुए गोडसे की तस्वीर पर पहले पुष्पांजलि दी गई थी, और मिठाईयां भी बांटी गईं थी। इस दौरान गांधी के पोस्टर को गोली मारी गई फिर उसे जलाया गया था। जिसके विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी सोमवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनके पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से अदालत ने दो को जेल भेज दिया है, जबकि एक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं तीन अन्य अभी पुलिस की हिरासत में है। मुख्य आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और उनके पति अशोक पाण्डेय फरार हैं। इन दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, कांग्रेस ने इस कृत्य का पुरजोर विरोध किया है।