<p>हिंदू महासभा के सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने के विरोध में कांग्रेस सोमवार को सुबह 10 बजे सभी राज्यों के हेडक्वार्टर में विरोध प्रदर्शन करेगी।</p>
<p>गौरतलब है कि अलीगढ़ में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय के नेतृत्व में गांधी वध के रूप में मनाते हुए गोडसे की तस्वीर पर पहले पुष्पांजलि दी गई थी, और मिठाईयां भी बांटी गईं थी। इस दौरान गांधी के पोस्टर को गोली मारी गई फिर उसे जलाया गया था। जिसके विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी सोमवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।</p>
<p>बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनके पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से अदालत ने दो को जेल भेज दिया है, जबकि एक को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं तीन अन्य अभी पुलिस की हिरासत में है। मुख्य आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय और उनके पति अशोक पाण्डेय फरार हैं। इन दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, कांग्रेस ने इस कृत्य का पुरजोर विरोध किया है।</p>
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…
मुख्य बिंदु मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…
चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…
मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…