Follow Us:

महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि, रिज मैदान पर बापू को दी श्रद्धांजलि

पी. चंद, शिमला |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वीं पुण्यतिथि को देश भर में शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। शिमला के रिज मैदान में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश भरद्वाज, रामलाल मारकंडे और विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी और 2 मिनट का मौन भी रखा।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि गांधी की मृत्यु के बाद उनकी शिक्षाओं को उस समय के नेताओं ने लोगों तक नहीं पहुचाया जिस तरह से पहुंचाया जाना चाहिए था। लेकिन वर्तमान सरकार गांधी की सोच को लेकर काम कर रही है। महात्मा गांधी ने पुरे देश का भ्रमण करके गरीब ,असहाय और अनुसूचित जाति के लोगों के लिए काम किया। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडे और सुरेश भारद्वाज ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद करने में बहुमूल्य योगदान दिया है। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और गांधी ने देश के गरीब और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया।   
 
वहीं, इस दौरान पूर्व कांग्रेस सरकार में मंत्री विद्या स्टोक्स, विधायक विक्रमादित्य सिंह , जिला उपायुक्त ,नगर निगम शिमला महापौर कुसुम सदरेट सहित स्कूली बच्चों ने भी महात्मा गांधी को श्रधांजली अर्पित की। इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति के गीत गा कर महात्मा गांधी को याद किया।