Categories: हिमाचल

कोरोना महामारी में महिलाओं के योगदान के लिए महिला मंडल होंगे सम्मानित : विशाल नैहरिया

<p>धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि धर्मशाला के विभिन्न महिला मंडल कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुई इस विकट घड़ी में अपना समाजिक दायित्व बखूवी निभा रहे हैं। जिस प्रकार डॉक्टर, नर्सें, पुलिस और सफाई कर्मियों के साथ प्रशासन कोरोना को परास्त करने में कर्तव्य निभा रहा है, उसी प्रकार क्षेत्र के महिला मंडलों की महिलायें और युवा वर्ग भी अपने स्तर पर योगदान दे रहा है। महिलाएं मास्क बना रही हैं, तो युवा अपने गली-मुहल्ले को सेनेटाइज करने के साथ अन्य कार्यों में योगदान दे रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के महिला मंडल जिन्होंने कोरोना के इस दौर में घर पर बैठकर मास्क बनाये और समाज के लिए योगदान दिया है। वह सभी कोरोना योद्धा हैं। ऐसे में उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। इस कड़ी में दो मई को बल्ला और जदरांगल के महिला मंडलों को सम्मानित किया जाएगा।</p>

<p>उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक महिला मंडल हैं और प्रत्येक मंडल अपने स्तर पर कोरोना वायरस से निपटने के लिये कोई न कोई कार्य कर सकता है। कई महिला मण्डलों ने उनसे कपड़े की मांग की थी, उन्हें कपड़ा पहुंचाया गया है, जबकि महिला मंडल के माध्यम से जरूरतमंद को राशन भी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि महामारी के इस दौर में अपना योगदान देने के लिये मैं सबका आभारी हूं और शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र के अन्य महिला मंडलों को भी सम्मानित किया जायेगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago