Follow Us:

मकर स्क्रांति जिला पर्व घोषित, कांगड़ा मंदिर में धूम धाम से होगा पर्व

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मकर स्क्रांति को कांगड़ा का जिला पर्व घोषित होने के बाद बज्रेश्वरी मंदिर परिसर में खुशी का माहौल है। हर बार की तरह मंदिर के पुजारी पूरे तन-मन से घी का माखन बनाने में लगे हैं। अभी तक 15 क्विंटल घी आया है जिसका माखन बनाने का काम जारी है। 14 तारीख यानी मकर स्क्रांति के दिन तक माखन बनाने की ये प्रक्रिया जारी रहेगी।

पुजारी निशांत शर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन को काफी समय से पर्व बनाने की बात चल रही थी। अब मुख्यमंत्री ने इसे जिला पर्व घोषित कर दिया है और पुजारी हर बार की तरह इस बार भी मकर स्क्रांति में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। दूर दूर से श्रद्धालू हर साल यहां आते हैं और इस माखन रूपी की घी को प्रशाद के तौर पर लेकर जाते हैं। इससे कई तरह के चरम रोग दूर होते हैं और कई बीमारियां भी दूर भागती हैं।

निशांत शर्मा ने कहा कि 14 तारीख को माखन मां की पिंडी पर चढ़ना शुरू होगा और 20 तारीख को उतारा जाएगा। इस घी को 108 बार ठंडे पानी में धोकर माखन बनाया जाता है। वैसे तो वाजिब तौर पर माखन से घी बनता है लेकिन यहां मां की कृपा ही कुछ ऐसी है जिससे यहां घी से माखन बनता है। माखन बनाने के लिए एक पुजारी की टीम स्पेशल काम करती है जिसे कई तरह नियम भी फॉलो करने पड़ते हैं। इस बार मकर स्क्रांति जिला पर्व घोषित है और उम्मीद है कि इस बार माखन की भरमार होने वाली है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बढ़ने की संभावना रहेगी।