Follow Us:

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, कर लें मानसून की तैयारी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

इन दिनों देश के कई राज्यों में भीष्ण गर्मी से लोग परेशान है और राहतभरे मानसून का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से मौसम में बदलाव होगा। जल्द ही दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने से स्थिति के अनुकूल होने के आसार हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून विभिन्न का 23 से 25 जून के बीच आगे बढ़ने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में कोंकण और गोवा में कहीं-कहीं बहुत तेज और कहीं-कहीं अति वृष्टि का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।  शाम के वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश की भी संभावना है।अन्य राज्यों के साथ हिमाचल में भी मानसून के जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी से पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में दिन का तापमान पिछले 2-3 दिनों से सामान्य से बहुत अधिक ऊपर है। पश्चिमी राजस्थान के चुरू में सबसे अधिक 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।