हिमाचल

केंद्र में चार जून को बन रही इंडिया गठबन्धन की सरकार: खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता को झूठ कहा है और 2014 में जो दो करोड़ रोजगार, कालेधन की वापसी महंगाई कम करने की बात कही लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खड़गे ने कहा कि हिमाचल में भी पीएम मोदी ने 2014 और 2019 में बड़े बड़े वादे किए लेकिन उसके बाद मुड़कर नहीं देखा।

आपदा में हिमाचल की मदद नहीं की। देश में सरकारें गिराने का भाजपा काम कर रही है और हिमाचल की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का भाजपा ने प्रयास किया। धनबल, गुंडागर्दी और ईडी सीबीआई का इस्तेमाल कर भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है। कलंकित लोगों को भाजपा ने अपनी वाशिंग मशीन में साफ कर पार्टी में शामिल कर दिया है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबन्धन एकजुट हुआ है। पांच न्याय गारंटी कोंग्रेस दे रही है जिसमें युवा, किसान, महिलाओं को सशक्त किया जायेगा।

वहीं पीएम मोदी के एससी,एसटी,ओबीसी के आरक्षण को छीनकर मुस्लिम को देने के बयां पर खड़गे ने कहा कि कोई मूर्ख भी नहीं देगा हम तो शाणें हैं। पीएम मोदी केवल लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसी बात कह रहे हैं। कांग्रेस को मोदी से दिक्कत नहीं है बल्कि उनकी विचारधारा से दिक्कत है जिसका वो समर्थन कर रहे हैं क्योंकि उस विचारधारा के कारण आज देश का संविधान खतरे में है।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम बारिश

हिमाचल में दस्तक देते ही कमजोर पड़ा मानसून, एक सप्ताह में 32 फीसदी कम हुई…

55 mins ago

04 जुलाई से पहले चुनाव व्यय लेखा करवाएं जमा: व्यय पर्यवेक्षक

धर्मशाला। लोकसभा चुनाव 2024 के निर्वाचन व्यय लेखा समायोजन के लिए केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस…

57 mins ago

जयराम, भाजपा नेताओं को लगी झूठ बोलने की लत : मुख्यमंत्री

अपने होटल, रिजॉर्ट के काम कराने मेरे पास आते थे होशियारः सीएम सीएम ने नुक्कड़…

1 hour ago

राज्यपाल ने पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समाज के सभी वर्गों से वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने…

2 hours ago

एक महीने तक विधानसभा क्षेत्र में क्यों नहीं आए होशियार सिंह: कमलेश

कांग्रेस न डरी, न कभी डरेगी, चुनाव लड़ाने का फैसला हाईकमान का सचिवालय जाने की…

2 hours ago

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

21 hours ago