<p>पर्यटन नगरी मनाली में अपने घर दीपावली मनाकर बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रणौत मायानगरी लौट गई है। कंगना अपने परिजनों संग दीवाली मनाने मनाली स्थित अपने घर आई थी और यहां अपने परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। उन्होंने अपने माता पिता सहित भाई अक्षित रणोत और रंगोली संग बर्फ़ीली वादियों का भी लुत्फ उठाया और अपनी भांजी संग बर्फ में खेलकर इन लम्हो को कैमरे में कैद कर यादगार मनाया।</p>
<p>परिजनों की माने तो कंगना ने भैया दूज भी मनाली में मनानी थी लेकिन मणिकर्णिका फ़िल्म की व्यस्तता के कारण उन्हें मुंबई लौटना पड़ा। गौर हो कि दीवाली पर्व मनाने बॉलीबुड स्टार कंगना रणोत 5 नवम्बर को मानली पहुंची थी। कंगना ने अपने घर सिमसा में दीवाली पर्व मनाया।</p>
<p>कंगना रणोत के पिता अमनदीप रणोत ने बताया कि कंगना इन दिनों मणिकर्णिका फ़िल्म की डबिंग में व्यस्त है। उन्होंने बताया की यह फ़िल्म 25 नवम्बर को रिलीज होने जा रही है। कंगना की प्रदेश के देवी देवताओं में गहरी आस्था है। उन्होंने अपने आशियाने का नाम भी आराध्य देव के नाम कार्तिकेय निवास रखा है।</p>
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…