Follow Us:

मनाली: सोलंगनाला में हिमस्खलन ने दिखाया रौद्र रूप, शेष विश्व से कटे कई गांव

पी. चंद |

मौसम के बदले मिजाज से मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ग्लेशियरों ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते लोग  दहशत में हैं। मनाली के पास पिछले दो दिनों के अंदर हिमस्खलन की दूसरी घटना घटी है। पहली घटना में सोलंग गांव के समीप नाले में ग्लेशियर गिरने से ग्रामीणों के दिलों में खौफ पैदा हो गया था, वहीं अब नेहरू कुंड के पास गिरे ग्लेशियर ने घाटी के आधा दर्जन गांवों तक पहुंचने का रास्ता ही बंद कर डाला है।

सोलंगनाला  तक कुछ दिनों तक सैलानी नहीं जा पाएंगे। प्रशासन का कहना है कि मनाली-सोलंगनाला सड़क को बहाल करने का प्रयास युद्ध स्तर पर किया जाएगा।