Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति: तेलिंग नाले में बाढ़ से मनाली-लेह मार्ग ठप्प, सैंकड़ों सैलानी फंसे

लाहौल घाटी के कोकसर से 8 किलोमीटर दूर तेलिंग नाले में बाढ़ आने से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया। मंगलवार शाम को नाले में आई बाढ़ से दोनों ओर सैंकड़ों पर्यटक वाहन फंस गए हैं। बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा हुआ है लेकिन, अभी तक सड़क बहाल नहीं हो सकी है।

मंगलवार को हालांकि सैलानियों के लिए रोहतांग दर्रा बंद था लेकिन लेह सहित स्पीति मार्ग में वाहनों की आवाजाही जारी थी। कोकसर से 8 किलोमीटर दूर तेलिंग नाले में शाम 5 बजे अचानक पानी बढ़ गया, जिसने कुछ ही पलों में बाढ़ का रूप ले लिया। बाढ़ आने से मनाली से लेह जा रहे सैंकड़ों सैलानी कोकसर में फंस गए हैं जबकि लेह से मनाली आ रहे सैंकड़ों सैलानी केलांग और सिस्सु के बीच फंसे हुए हैं।

(आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें)…

एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी ने बताया कि बाढ़ आने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि सैलानियों को कोकसर और केलांग में रोका जा रहा है ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सैंकड़ों पर्यटक नाले में बाढ़ आने से इधर-उधर फंस गए हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल एके अवस्थी ने बताया कि बाढ़ से सड़क का कुछ हिस्सा बह गया है। बीआरओ मार्ग बहाली में जुटा हुआ है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

6 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

6 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

8 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

9 hours ago